WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विराट हिंदु सम्‍मेलन कल पुराना पुलिस लाइन मैदान में

लातेहार। सकल  हिंदु समाज के तत्‍वावाधन में 22 मार्च को जिला मुख्‍यालय के पुराना पुलिस लाइन मैदान में विराट हिंदु सम्‍मेलन का आयोजन किया जायेगा. इससे पहले शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कलश एवं शोभा यात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए धर्मपुर स्थित पुराना पुलिस लाइन मैदान पहुंचेगी. इसके बाद यहां सामुहिक हनुमान चालिसा का पाठ किया जायेगा. इसके बाद बौद्धिक प्रवचन व भोजन का आयोजन किया जायेगा. इस सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील नगर वासियो से की गयी है. आयोजन की तैयारियों मे सुरेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, धमेंद्र जायसवाल, मनमोहन राम समेंत कई लोग सक्रिय हैं. मौके पर सुरेश ठाकुर ने कहा कि आज भारत और हिंदु कई प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है. हमें एकजुट और संगठित होना होगा. उन्‍होने कहा क‍ि सनातन व हिंदु परंपरा प्राचीन काल से समृद्ध और गौरवशाली रहा है, हमें उसे फिर से प्राप्‍त करना है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!