लातेहार। पवित्र श्रावण माह में देवघर कावंरिया पथ मे कावरियों की नि:शुल्क व निस्वार्थ भाव से सेवा करने जा रहे माता हीरामणि कांवरिया सेवा शिविर के सेवादारों का लातेहार रेलवे स्टेशन मे स्वागत किया गया. बता दें कि माता हीरामणि सेवा टीम के सेवादारों का एक जत्था 27 जुलाई को रांची- चोपन ट्रेन से मेदिनीनगर से रवाना हुआ. लातेहार रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सेवादारों के लिए दोपहर अल्पाहार की व्यवस्था की गयी. मौके पर प्रवीण (पप्पन) अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, व गौरव अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे. गौरव अग्रवाल ने बताया कि 1998 से माता हीरामणी देवी कावंरिया सेवा शिविर देवघर कावंरिया पथ के नावाडीह में नारनौलीय अग्रवाल परिवार एवं अग्रवाल कल्ब के द्वारा लगाया जाता है. मौके पर सेवादारो को मंगल कामना के साथ रवाना किया गया.