धर्म
सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा: बालकानंद गिरी
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना हमारी प्राचीन संस्कृति, भारतीय विरासत और मानव मूल्यों सत्य, अहिंसा, करुणा को जीवित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है. क्योंकि यह जीवन जीने की एक शाश्वत पद्धति है. यह राष्ट्र की गरिमा और सामाजिक एकता का आधार है, जिसका संरक्षण कर हम स्वयं की रक्षा करते हैं. धर्म की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है क्योंकि जो धर्म की रक्षा करता है, ईश्वर उसकी रक्षा करते हैं.
श्री गिरी ने कहा कि रास्ते में उन्हें बहुत आदर और स्नेह मिला है. प्रभु की इच्छा के कारण ही वे इस यात्रा में निकले है और सभी हिंदू और सनातनियों को एकजुट करने का कार्य कर रहे है. श्री गिरी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में सनातन धर्म हिंदू की रक्षा के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं.