RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
अपराधलातेहार

महिला ने फांसी लगायी, एसडीपीओ पहुंचे मौके पर

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के सांसग पंचायत के कोड़ास गांव में सोमवार सुबह एक महिला ने आत्‍महत्‍या कर ली. मृतका की पहचान रुहीना परवीन (पति साहिल खान, निवासी कोड़ास) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद साहिल खान घर से बाहर राशन लेने चला गया.  कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उसने परिजनों को बुलाया. परिजनों ने दरवाजा और एस्बेस्टस हटाकर अंदर प्रवेश किया, तो रुहीना को संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ पाया.  इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार और लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!