green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
अपराधझारखंड

आपसी विवाद में महिला की हत्‍या, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

महुआडांड़ ( लातेहार)। नेतरहाट थाना क्षेत्र के केराखांड गांव में आपसी विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी. घटना पिछले शुक्रवार की रात की है. जानकारी के अनुसार गांव के अविनाश किसपोट्ठा (21)  ने पड़ोस में रहने वाली आशा तिग्गा (43) पति ऐडवर्ड कुजूर को किसी विवाद पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया. उसे घायल अवस्‍था में नेतरहाट अस्‍पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन नेतरहाट मोड़ के पास उसकी मौत हो गयी.  एडवर्ड कुजूर की शिकायत पर  नेतरहाट थाना में  शनिवार को कांड संख्या 07/26, दिनांक 02 मई 2026 में बीएनएस की धारा 103(1)/238 तहत मामला दर्ज किया. दर्ज मामले में उन्‍होने बताया कि एक मई की शाम दोनो पति पत्‍नी घर में काम कर रहे थे. इसी दौरान अविनाश किस्‍पोट्टा उनके घर आया और गाली गलौज करने लगा. जब उनकी पत्‍नी ने विरोध किया तो अविनाश किस्‍पोट्टा ने उस पर लाठियों से हमला कर लहु लुहान कर दिया. जब उन्‍होने शोर मचाया तो अविनाश वहां से भाग गया. अस्‍पताल ले जाते समय उनकी पत्‍नी की मौत हो गयी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्‍शन मे आयी. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनुसंधान प्रारंभ किया. पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!