WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राजनीतिलातेहार

महिलाओं को अपनी भागीदारी के लिए आगे आना होगा: रूपा सिंह

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के तत्‍वावधान में जिला मुख्यालय स्थित अंबा कोठी सामुदायिक भवन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने की. इसमें काफी संख्‍या में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने महिलाओं को अपनी भागीदारी बढ़ाने एवं अपने हक व अधिकार के लिए आगे आने की अपील की. उन्‍होने विपक्षी पार्टियेां पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया. मौके पर विशिष्ट अतिथियों में पलामू की प्रमंडलीय प्रभारी कल्याणी पांडे, दिशा की पूर्व सदस्य रानी कुमारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह,  भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे व जिला मंत्री आशा देवी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे. सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई. .इस अवसर पर मुकेश पांडेय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पिंटू रजक, सुकन्या देवी, अंजू गुप्ता, बसंती देवी, नीलम देवी, मंजू देवी, सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थीं. आयोजन को बनाने के लिए  जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने आभार प्रकट किया. सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!