mahesh singh banner new nn
अपराधराज्‍य

वर्षांत: जेजेएमपी सुप्रीमो पप्‍पू लोहरा व माओवादी मनीष यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

लातेहार पुलिस के लिए उपलब्धियों वाला साल रहा 2025

आशीष टैगोर, लातेहार

साल 2025 लातेहार पुलिस के लिए खास उपलब्लियों वाला साल रहा. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के कुशल नेतृत्‍व व उनकी सटीक सूचना तंत्र की बदौलत  लातेहार पुलिस ने इस साल कई महत्‍वपूर्ण उपलब्ध्यिां हासिल की है. इनमें सबसे बड़ी उपलब्धि रही है जेजेएमपी का सरगना एवं कुख्‍यात उग्रवादी पप्‍पू लोहरा का मुठभेड़ में ढेर करना. पप्‍पू लोहरा पर 10 लाख रूपये का इनाम था. उसके मारे जाने के बाद जेजेएमपी काफी कमजोर हुआ है. संगठन के कई उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्‍मसमपर्ण कर दिया. बता दें कि पप्‍पू लोहरा आतंक का पर्याय और पुलिस के लिए चुनौति बन चुका था.  24 मई 2025 को  पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पप्‍पू लोहरा व उसका साथी पांच लाख का इनामी प्रभात गंझू मारा गया था. यह मुठभेड़ लातेहार के सलैया के जंगल में हुई थी. बता दें कि इसी  सलैया जंगल में 28 सितंबर 2021 को सुरक्षाबलों की जेजेएमपी के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. इसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये थे. पप्‍पू लोहरा उस मुठभेड़ में शामिल था. पप्‍पू लोहरा के मारे जाने के ठीक दो दिन बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली सटिक सूचना पर पुलिस ने जिले के महुआडांड़ के मेढ़हरूआ जंगल में मुठभेड़ में पांच लाख रूपये के इनामी माओवादी मनीष यादव को मार गिराया था. पुलिस ने मौके से दस लाख रूपये के इनामी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया था. माओवादियों के रिजनल कमिटि मेंबर छोटू खरवार की मौत के बाद कुंदन खरवार व मनीष यादव ही संगठन की कमान संभाल रहा था. मनीष यादव चर्चित कटिया मुठभेड़ में  शामिल था. कटिया मुठभेड़ सीआरपीएफ और नक्‍सलियों के बीच हुई थी. इसमें सीआरपीएफ के 13 जवान शहीद हो गये थे. नक्‍सलियों ने बरर्बता की सीमा को पार करते हुए पुलिस को पहुंचाने के लिए एक सीआरपीएफ के जवान के पेट में बम प्लांट किया था. बता दें कि छोटू खरवार को उसके साथियों ने ही मार डाला था. साल 2024 में 27 नवंबर को छोटू खरवार का शव जिले के बरवाडीह प्रखंड के छीपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपाव जंगल के एक सड़क से पुलिस ने बरामद किया था.

पुलिस ने 93 नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया

साल 2025 की उपलब्धियों का जिक्र करें तो जनवरी से दिसंबर माह तक लातेहार पुलिस ने विभिन्‍न उग्रवादी और नक्सली संगठनों के कुल 93 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनमें जेजेएमपी के 18, भाकपा माओवादी के 14, माओवादी के समर्थक सात, एसजेएमएम के 14, टीएसपीसी के 29, जेपीसी के तीन, पीएलएफआई के 6, जेएलटी के दो उग्रवादी शामिल हैं. इनमें माओवादियों के 10 लाख के ईनामी कुंदन खरवार, दो-दो लाख के ईनामी जेजेएमपी के दो उग्रवादी जितेंद्र सिंह व सुशील उरांव का नाम भी शामिल है.

आज की खबरें आज ही, अपने आसपास की खबरें हमें दें। संपर्क करें 9471504230 // 9334804555

23 उग्रवादियों ने किया आत्‍मसमपर्ण

पुलिसिया दवाब में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उनकी टीम के द्वारा किये जा रहे लगातार  प्रयास से कुल 23 इनमी नक्सली और उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर किया है. इनमें कुल 37 लाख रूपये के इनामी शामिल हैं. आत्‍मसमपर्ण करने वालों में अकेले जेजेएमपी के 19 उग्रवादी शामिल हैं. इसके अलावा भाकपा माओवादी संगठन तीन और पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एक उग्रवादी शामिल है. आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख उग्रवादी में जेजेएमपी के पांच- पांच लाख की इनामी लवलेश गंझू, रविंद्र यादव, अखिलेश यादव, बलदेव उर्फ अमरेश गंझू, मुकेश राम बृजेश यादव, 3 लाख के पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एक एक लाख के तुलसी गंझू, पलेंडर गंझू, प्रमोद गंझू शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!