mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

पेड़ से झूलता मिला युवती का शव, परिजनों का हत्‍या की आशंका

विरोध में सड़क जाम

लातेहार। पेड़ से एक युवती का शव बरामद होने के बाद परिजनों ने बालुमाथ के शहीद चौक के पास बुधवार को एनएच जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.  बता दें कि जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम में मंगलवार की शाम एक 20 वर्षीय युवती सोनी कुमारी ( 20) का शव पेड़ में झूलता हुआ बरामद किया गया था. जंगल में बकरियां चराने गये लोगों ने युवती के शव को पेड़ से लटका देखा था और इसके बाद ग्रामीण व पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को बरामद कर लातेहार सदर अस्‍पताल  पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बुधवार को पोस्‍टमार्टम कर शव का परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद परिजनों ने शव के साथ बालुमाथ के  शहीद चौक पर एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप था कि यह हत्‍या है और इसे पेड़ पर लटका कर आत्‍महत्‍या का रंग देने का प्रयास किया गया है.  परिजनों के अनुसार सोनी कुमारी पिता सत्येंद्र राम, ग्राम भगिया मंगलवार की सुबह घर में बिना कुछ बताये निकली थी. शाम में उसका शव भगिया के बगल में हरिजन टोला के जंगल में एक पेड़ में लटका हुआ मिला. सूचना मिलने के बाद बालूमाथ पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लिया. परिजनों का आरोप है कि सोनी की हत्‍या की गयी है. बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सारे पहलुओं को एक साथ में रखकर जांच कर रही है. मामला हत्या का है, या आत्महत्या का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामला का खुलासा हो पाएगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button