Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

करंट लगने से युवक की मौत

बालूमाथ (लातेहार)। गुरूवार को थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में एक युवक की मौत करंट लगने से हो गयी. वह घर में बिजली के तारों को जोड़ रहा था और इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया. मृतक की पहचान सूरज उरांव  (23) पिता नंदलाल उरांव के रूप में हुई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सूरज उरांव अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया. वही घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!