Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

विद्या भारती के तत्‍वावधान में जिला स्‍टेडियम में गूंजा वंदे मातरम्

वंदे मातरम् राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करने वाला राष्ट्रगीत है : अखिलेश

18 स्थानों पर छह हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्

लातेहार। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘नमामि भारतम्—वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन लातेहार जिले में भी उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया. जिले के 18 विभिन्न स्थानों पर लगभग छह हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया. इस अवसर पर पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने कहा कि “वंदे मातरम् राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करने वाला राष्ट्रगीत है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में सहभागी बनना सभी के लिए गौरव की बात है. विद्यालय प्रबंध के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनमानस में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय चेतना का आधार स्वर है. उन्होंने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार द्वारा अन्य विद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों के सहयोग से जिले के 18 स्थानों पर सामूहिक गायन का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर में मातृ भारती की अगुवाई में अभिभावक माताओं एवं बहनों ने भी सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, हजारीबाग विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह, मातृ भारती अध्यक्ष रीतू रानी पांडे, मातृ भारती सचिव अनिता कुमारी, बीके अमृता बहन, संघ के जिला संचालक अनिल ठाकुर, जिला प्रचारक सतीश कुमार, राजधानी यादव, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन, राजमणि प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, रविंद्र अग्रवाल, दिनेश महलका, रवि प्रकाश दूबे, अशोक महलका, पंकज सिंह, अनिल सिंह, राकेश दूबे, सुधांशु कुमार दूबे, तृप्ति भारती, दशरथ कुमार, सुनील गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!