लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव ग्राम में शुक्रवार दोपहर बाद हुई वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान चंदन कुमार यादव (31) के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार चन्दन मनिका बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज बारिश और मेघगर्जना शुरू हो गई. रास्ते में आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है. हैं. अंचल अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा. बता दें कि लातेहार सदर प्रखंड पांडेयपुरा के रेहल गांव में वज्रपात से नरेंद्र उरांव (40) की मौत शुक्रवार को हो गई है. जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.