बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड के धाधू पंचायत के चितरपुर गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. युवक की पहचान सुशील उरांव (22) पिता सुबेदार उरांव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया है. जैसे ही युवक के फांसी लगाये जाने की जानकारी परिजनों को मिली. आनन फानन में परिजन पहुंचकर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मौके पर मौजूद चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.