लातेहार। गुरूवार की शाम श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में दुर्गा पूजा समिति 2026 के अध्यक्ष उज्जवल कुमार साहू (छोटू) ने दुर्गा पूजा के आय- व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया. कार्यकारिणी समिति ने आय व व्यय का अनुमोदन किया. समिति के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने युवा समिति के अध्यक्ष श्री साहू एवं उनकी टीम को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन पर बधाई दी. बैठक में कुछ पुरानी देनदारियों का भी निष्पादन किया गया. बैठक में अगले साल माघ त्रयोदशी (शुक्ल पक्ष) को मंदिर के वार्षिक उत्सव को धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. अगले साल मंदिर का 34 वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. अध्यक्ष श्री प्रसाद ने अभी से ही इस आयोजन की तैयारी में लग जाने की अपील की. सचिव आशीष टैगोर ने सदस्यता अभियान का पुर्नरीक्षण करने का सुझाव दिया. उन्होने सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील की. बैठक में अगले चैत्र माह के नवरात्र में प्रतिमा स्थापित करने पूजा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कई सदस्यों ने दीपावली की रात मंदिर परिसर में काली पूजा भी कराने का प्रस्ताव दिया. बैठक में संरक्षक बद्री प्रसाद (साहू ट्रैडस) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय व कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सह सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, राजीव गुप्ता, दीपक विश्वर्मा, पंकज प्रसाद गुप्ता, आकाश कुमार जायसवाल, सुधांशु दुबे, परितोष ठाकुर आदि मौजूद थे.