RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंडलातेहार

लातेहार में थाना दिवस पर 17 मामले आए, 12 का निष्पादन

लातेहार। जिला के विभिन्न थाना परिसरों में आज अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, भूमि विवादों को कम करना और पुलिस व राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. थाना दिवस में जिले के विभिन्न थानों में कुल 17 मामले प्राप्त हुए. इनमें जमीन से संबंधित 11 मामले, महिला से संबंधित 03 मामले तथा अन्य 03 मामले शामिल थे. प्राप्त मामलों को संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और आवश्यक कागजातों की जांच की. सुनवाई के दौरान कुल 12 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इसमें जमीन विवाद के अधिकांश मामलों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सहमति बनाई गई, जबकि महिला संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया. शेष 05 मामलों में जांच एवं कागजी प्रक्रिया जारी है, जिन्हें अगले थाना दिवस में निष्पादित करने का निर्णय लिया गया. आम लोगों ने कहा कि थाना दिवस काफी लाभदायक साबित हो रहा है. इससे लोगों को थाना व अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और मामलों का समाधान एक ही स्थान पर हो जाता है. लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे समय और धन दोनों की बचत होती है

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!