RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंडलातेहार

गांव के युवा पंकज मिस्त्री ने पेश की मिसाल, खुद तैयार की मक्का झाड़ने की आधुनिक मशीन

लातेहार। जिले के हेरहंज प्रखंड अंतर्गत तासू पंचायत के अरहरा गांव निवासी युवा पंकज मिस्त्री, पिता सुरेश मिस्त्री ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी कौशल से ग्रामीण प्रतिभा की शानदार मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी सूझबूझ और हुनर का इस्तेमाल करते हुए मक्का झाड़ने की एक आधुनिक मशीन खुद तैयार की है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को मक्का झाड़ने के लिए काफी मेहनत और समय खर्च करना पड़ता है। ऐसे में पंकज मिस्त्री द्वारा तैयार की गई यह मशीन किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे मक्का झाड़ने में लगने वाली मेहनत कम करने और समय की बचत करने में मदद मिल सकती है। पंकज के इस प्रयास ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या तकनीकी संस्थान की मोहताज नहीं होती। अगर मन में कुछ नया करने का जुनून और मेहनत करने का जज्बा हो, तो गांव में रहकर भी नई तकनीक विकसित की जा सकती है। पंकज मिस्त्री की इस अनोखी पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनका यह प्रयास ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम है। किसानों को उम्मीद है कि ऐसी तकनीक खेती-किसानी के काम को और आसान बनाने में मददगार साबित होगी।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!