लातेहार। शहर के चट्टी मोहल्ला स्थित भुवनेश्वर साहू के आवासीय परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। संदीप यादव एवं कुशेश्वर यादव की भजन मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। मंडली के सदस्यों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ के दौरान भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया गया। इसके बाद मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता और पवन कुमार गुप्ता ने सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है. मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, डॉ. विशाल शर्मा, बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, अमरजीत सिंह, गया प्रसाद, संतोष अग्रवाल, रविंद्र प्रजापति, संतोष कुमार पिंटू, विक्रांत सिंह। वीरेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.