लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ 75 पर मनिका थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों की जान चली गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार हो पंकज नायक, हिरामन नायक और नन्कू नायक अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में फोरलेन में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मौके पर उसी रास्ते से मंगरा अपने घर जा रहे मनिका विधायक रामचंद्र सिंह घटना स्थल पर रूक कर घटना की जानकारी ली. उन्होने यातायात व्यवस्था सुचारू करने में भी मदद की. थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना के बाद सड़क पर दोनो और लंबी लाइन लग गई है. आसपस के लोगो ने बताया कि तीनो युवक एक मोटरसाइकिल (JH19E4031) पर सवार होकर चरवाडीह से अपने घर नामुदाग जा रहे थे. तभी लातेहार की ओर जा रहे अज्ञात वाहन से उन्हे अपने चपेट मे ले लिया. तीनों नामूदाग गांव के ही हैं और तीनों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है.