l tou
lps
rpd
car
dip
लातेहार

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों का आर्थिक शोषण बंद हो: रवि डे

लातेहार। सामाजिक एवं सूचना का अधिकार कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने कहा कि जिले के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का शोषण कार्यकारी एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है. उन्‍होने इसे बंद करने की मांग सिविल सर्जन से की है. जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में श्री डे ने कहा कि जैसा की बताया जाता है कि आउटसोर्स कर्मियों को मात्र 13 हजार रूपये दिये जाते हैं जबकि 25 हजार रूपये के वाउचर में उनके हस्‍ताक्षर लिये जाते हैं.  जिले के सदर अस्‍पताल, ब्‍लड बैंक, सीएचसी व पीएससी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का करोड़ों रूपया कार्यकारी एजेंसी बालाजी कंपनी के कर लिया गया है और इसमें कहीं ने कहीं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी व संबंधित कर्मचारियों की संलिप्‍तता से इंकार नहीं किया जा सकता है. उन्‍होने ऐसे पदाधिकारी व कर्मियों को चिन्‍हित कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है. श्री डे ने कहा क‍ि लातेहार जिला मे स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था बिल्‍कुल चरमरा गयी है. ऐसे में यदि आउट सोर्स कर्मी हड़ताल में चले जाते हैं तो जिले में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था और चौपट हो जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!