maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने को लेकर झारोटेफ का हस्ताक्षर अभियान जारी

लातेहार। चार्टर्ड ऑफ डिमांड की मांगों को लेकर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) का हस्ताक्षर अभियान चल रहा है. प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं प्रांतीय कमेटी के आवाहन पर मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाई गई है.

विज्ञापन

लातेहार जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव एवं महासचिव प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में लातेहार के विभिन्न विभागो  वन विभाग, प्रखंड कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन विभाग  जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय एवं  भविष्य निधि कार्यालय लातेहार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

कर्मचारियों का मुख्य मांगो में सभी सरकारी कर्मियों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने, शिक्षक संवर्ग को एमएसपी का लाभ देने एवं सभी कर्मचारियों को शिशु शिक्षण भता देने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.हस्ताक्षर अभियान में अविनाश, शिक्षा विभाग से राहुल कुमार, अरुण कुमार वर्मा, अनिल कुमार, परमेश्वर कुमार, संजय कुमार,  भविष्य निधि कार्यालय से अनिल कुमार, वन विभाग से उमेश कुमार, सरिता देवी, विनय कुजूर, धर्मेंद्र कुमार, सोनू यादव, जितेश्वर राम और अंजना यादव सहित कई कर्मी शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!