महुआडांड़ (लातेहार)। जामा मस्जिद के दो तालिबे इल्म जिन्होंने ने कुरान पाक को मुकम्मल तरीके से याद कर अपने सिने में बसा लिया और महुआडांड़ जामा मस्जिद समेत पूरे इलाके का नाम रौशन किया, इसे लेकर महुआडांड़ अजुमन कमिटी के ओर से महुआडांड़ डिपाटोली में अजीमुश्शान ज्याउल नबी कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर ओलमाओ के हाथों से हाफिज का दस्तार दिया गया. इस आयोजन को लेकर अंजुमन कमिटी के द्वारा बाहर से ओलमाओ को बुलाया गया था जिसमें मुख्य रुप से हज़रत मौलाना सय्यद अहमद रज़ा साहब, इदारा-ए-शरिया, पटना, बिहार, हज़रत मुफ़्ती मुजाहिद हुसैन रज़वी साहब क़िबला, क़ाज़ी-ए-शहर, इलाहाबाद, शाइरे नवैदे सहर हज़रत अख़्तर काशिफ़ साहब क़िबला गिरिडीह, नक़ीबे अहले सुन्नत शब्बीर रज़ा साहब क़िबला, गया, बिहार, शाइरे अहले सुन्नत सय्यद मोहम्मद रज़ा साहब, गढ़वा का नाम शामिल थे.
कुरान पाक के तिलावत से किया गया कार्यक्रम की शुरुआत
मंगलवार को बाद नमाज़ ईशा कार्यक्रम की शुरुआत जामा मस्जिद के हाफिजव कारी नदीम अख़्तर के द्वारा कुरान पाक के तिलावत के साथ शुरु किया गया. जिसके बाद शायर अख्तर कासिफ व सैयद मोहम्मद रज़ा के द्वारा बहुत ही खुबसूरत अंदाज़ में नात पढ़ी गई जो लोगों को खुब पसंद आया. इस दौरान सुब्हान अल्लाह माशा अल्लाह,नारे तकबीर व नारे रिसालत से पुरा मजमा गुंज उठा। जिसके बाद हज़रत मुफ़्ती मुजाहिद हुसैन रज़वी इलाहाबाद के द्वारा इल्मी तकरीर की गई जिसमें उन्होंने ने इस्लाम में आकाइद को लेकर विस्तार से चर्चा किया और कहा कि हमें कामयाबी तभी मिल सकती है जब हम अपने नबी के बताए तरीके पर चले।हम सभी को भरपूर कोशिश करनी चाहिए के नबी ए पाक के बताए गए बातों पर अमल व उनके बताए रास्ते पर चले. हज़रत मौलाना सय्यद अहमद रज़ा इदारा-ए-शरिया, पटना बिहार ने इस्लाम में हाफिज बनने की फजीलत क्या है,हाफिज का मरतबा क्या है, हाफ़िज़ बनने में तालिबे इल्म को कितने मेहनत व मोस्कत लगती है इस बात को कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच में रखी. उन्होंने कहा हाफिज बनने के लिए तालिबे इल्म को रात दिन मेहनत करके कुरान पाक के तीस पारे को बिना देखे जबानी याद करना पड़ता है जो बहुत ही मुश्किल कामों में शुमार किया जाता है लेकिन उस्तादों की मेहनत व तालिबे इल्म की मेहनत दोनों मिल कर रंग लाती है और उस इदारे से हाफ़िज़ निकलते हैं।इसी कड़ी में आज महुआडांड़ जामा मस्जिद से दो हाफ़िज़ बने जो महुआडांड़ के सरजमीं के लिए बहुत बड़ी शान की बात है।अंत में हाफिज बने हाफ़िज़ अजमल रज़ा हाशमी पिता अबुल लैस अंसारी विजयनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ व एवं हाफ़िज़ तौसीफ़ रज़ा पिता जमाल ख़ान साहब, हनहट लोहरदगा,झारखंड को बाहर से आए ओलमा व महुआडांड़ जामा मस्जिद व इलाके के ओलमाओ ने संयुक्त रुप से पगड़ी पोशी कर दस्तार से नवाजा कर हाफिज की डिग्री उन दोनों के हाथों में दिया गया।जिसके बाद सलातों सलाम पढ़ सिर्नी तकसीम कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई. मंच का संचालन शब्बीर रज़ा गया,बिहार ने किया
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सदर रेहान रज़ा नाईब सदर सद्दाम उर्फ शेरू,सिक्रेट्री अब्दूल मतीन उर्फ गुड्डू नाइब सिक्रेट्री शमीम अंसारी, खजांची सुहेल अहमद नाईब खजांची मोहम्मद अस्लम व जामा मस्जिद के इमाम
मौलाना रियाज़ुद्दीन रज़वी हाफ़िज़ व क़ारी अहमद रज़ा वामिक क़ारी इकरामुल हक़ चिश्ती क़ारी नदीम अख़्तर गयावी सद्दाम हुसैन पूर्व सदर आजाद अहमद हयूम अंसारी नसीर खान ,इरसाद आलम,फहीम खान इमरान खान, समेत अंजुमन कमिटी व महुआडांड़ समेत इलाके के अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।