IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

मान सम्‍मान के लिए तीन को सामुहिक धरना देगें जिला परिषद सदस्‍य

सीएम को सामुहिक इस्‍तीफा भी सौंपने का निर्णय

लातेहार। लातेहार के जिला परिषद सदस्‍य अपने मान सम्‍मान व हक के लिए आगामी तीन जून को सामुहिक रूप से धरना व प्रदर्शन करेगें. इतना ही नहीं सदस्यों नें अपनी मांग क़ो लेकर रांची मे मुख्यमंत्री से मुलाक़ात क़र सामूहिक सभी सदस्य त्याग पत्र देने का भी निर्णय लिया है. जिला परिषद के सदस्‍यों ने स्‍थानीय माको डाक बंगला में एक बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया है. Advertisement

बैठक की अध्‍यक्षता जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी ने की. बैठक में कहा गया कि जिला परिषद सदस्यों के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरे हो जाने के बावजूद अब तक सदस्यों को मान सम्मान और अधिकार नहीं मिला है, जिसके वे हकदार हैं. कहा गया कि जिला परिषद का नियमित बैठक नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. जिला परिषद के अधीन अधिकारी और कर्मियों के द्वारा सदस्यों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाता है.

Advertisement

जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी ने कहा कि जिला परिषद की बैठक और अनुपालन को लंबित रखा जाता रहा है. योजनाओं को बेवजह रोका जा रहा है. पूर्ण हो चुकी योजनाओं में भुगतान जानबूझ कर रोका गया है. सदस्यों के विभिन्न मुद्दों क़ो अवगत कराने के बाद भी कोई नही सुनने वाला है. इससे बाध्य होकर अब आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपने हक और अधिकार तथा अन्‍य मांगों ले कर आगामी तीन जून क़ो सामूहिक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. सदस्यों नें अपनी मांग क़ो लेकर रांची मे मुख्यमंत्री से मुलाक़ात क़र सामूहिक सभी सदस्य त्याग पत्र देने का भी निर्णय लिया है. बैठक के दौरान मौके पर जिला परिषद कन्हाई सिंह, बिनोद उरांव, बलवंत सिंह, बुद्धेश्‍वर उरांव, प्रियका कुमारी, संतोषी कुमारी, स्टेला नगेसिया, प्रतिमा देवी, जीरा देवी व सरोज देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!