WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

लातेहर टूरिज्म को मिली एक नई उपलब्धि

A new achievement for Latehar tourism

लातेहर। लातेहर टूरिज्म (Reg) और सिमडेगा उपायुक्त के मार्गदर्शन में सिमडेगा के पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. 11 जुलाई को उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से “सिमडेगा ईको टूरिज्म” वेबसाइट एवं प्रमोशनल वीडियो का आधिकारिक शुभारंभ किया गया है. इस परियोजना को लातेहार टूरिज्म के सहयोग एवं डीसी सिमडेगा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है. डीसी सिमडेगा ने इसे अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक सिमडेगा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ टूर पैकेज, होटल, वाहन एवं गाइड की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे. इसका उद्देश्य सिमडेगा की प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाना तथा जिले में पर्यटन को नई गति देना है.प्रमोशनल वीडियो में रामरेखा धाम, केलाघाघ जलप्रपात, दनगदी जलप्रपात, भैरव बाबा पहाड़ी, सातवीं शताब्दी का सूर्य मंदिर, बसतरपुर सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यह वीडियो Tour Planner Blog के YouTube चैनल पर देखा जा सकता है।

▶️ वीडियो देखें:

 

🌐 ऑनलाइन पैकेज बुकिंग:

Simdega Eco Tourism

 

डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सिमडेगा के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. सिमडेगा प्राकृतिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जिला है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग समय की आवश्यकता है। “सिमडेगा ईको टूरिज्म” वेबसाइट एवं प्रमोशनल वीडियो जिले के पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यह पहल सिमडेगा को झारखंड के प्रमुख ईको-टूरिज्म गंतव्यों में स्थापित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!