झारखंड
चिल्ड्रन कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

लातेहार। शहर के नगर पंचायत रोड स्थित चिल्ड्रन कॉन्वेंट स्कूल में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई. मौके पर केट भी काटा गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिषण पांडेय ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का विशेष अवसर है. शिक्षक समाज के निर्माण एवं मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हमें उनके बताये मार्गों पर चलना चाहिए. उन्होने बच्चो से एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. मौके पर वरीय शिक्षिका शिवानी वर्मा, करूणा मिश्रा, खुशी राणा, खुशी रानी, पूजा श्रीवास्त्व, रिया कुमारी व चंदन कुमार आदि मौजूद थे. 



