WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

आरपीएस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को सम्‍मानित किया गया

छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा अतिथियों का मन

महुआडांड़ (लातेहार)।  प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास एवं विशिष्ट अतिथि अजीत पाल कुजूर उपस्थित रहे. अतिथियों के विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-मांदर की थाप से स्‍वागत कर मंचासीन किया. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में  महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अतिथियों को विद्यज्ञलय प्रबंधन के द्वारा शॉल भेंट कर सम्‍मानित किया गया. इसके बाद लोगों ने केक काटी. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों को भी उपहार भेंट कर सम्‍मानित किया गया.

रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक दिखे बच्चे

शिक्षक दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया.  बच्चे अलग-अलग रंग-बिरंगे एवं आकर्षक परिधानों में विद्यालय पहुंचे. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में पारंपरिक तरीके से चंदन का टीका लगाया तथा बुके देकर उनका अभिनंदन किया.  इस दौरान गुरु-शिष्य के बीच सम्मान और आत्मीयता का भाव देखने को मिला. कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश ,निर्देशक सत्यानंद वर्मा, प्रधानाध्यापक परवीन भगत, सुजीत कुमार, कौशल किशोर कौशल, भानु प्रताप सिंह, दीपक टोप्पो, पूनम कुमारी, रूबी तिर्की, आश्रित होरहोरिया, साकछी कुमारी, , काजल कुमारी, अरविंद बेक, एंजलीना टोप्पो, प्रेमलता एक्का, एस्थीर तारा मिंज, चंदन कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.  गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : रविदास

थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा दिखाकर एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं. विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं.

गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च : ओम प्रकाश

विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है. गुरु का स्थान विद्यार्थी के जीवन में सर्वोच्च होता है. शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत एवं अच्छे संस्कार के साथ शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button