WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

किताबी ज्ञान के साथ संस्कार युक्त शिक्षा आवश्यक: यादव

प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक

लातेहार। सदर प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में पांच सितंबर शिक्षक दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शिक्षकों बच्चों ने सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. इसके बाद शिक्षक एवं बच्चों ने मिलकर केक काटा एवं एक दूसरे को खिलाकर खुशियां बांटी. बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किया. इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया. बच्चों ने इस अवसर पर एक से एक बढ़कर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. विद्यालय के प्रधानाध्यक हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार युक्त शिक्षा अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिकता, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है. शिक्षक बच्चों को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके बताए आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की. सहायक शिक्षक संजीव कुमार चंद्र ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे अपने समाज का नाम रोशन कर सकते हैं. शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक पत्थर छेनी एवं हथौड़ी का मार नहीं सहेगा तब तक वह मूर्ति का रूप नहीं ले सकता है, उसी तरह छात्र अपने शिक्षण के दौरान जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे और जीवन में उतना ही सफल होंगे. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुसमी देवी, उपाध्यक्ष रीना देवी, अंजू देवी, रूबी देवी, शांति देवी, सीता देवी, मीना देवी, उषा देवी, चांदनी देवी और शाहिद काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button