लातेहार
शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गये उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 शिक्षक
समाहरणालय में डीसी व डीडीसी समेंत अन्य अधिकारियों ने किया सम्मानित


जिला शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान के तहत रूबी बानो ( आरके प्लस टू स्कूल, बालुमाथ) राजेश चंद्र गुप्ता (पीएम श्री आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट) एवं धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (यूपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय, गारू) को राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु नामित किया गया. वहीं जिला शिक्षक योग्यता सम्मान के तहत मेधा रानी, मो. इमरान आलम, कुंदन प्रसाद, उत्तम कुमार पांडेय, राजेश कुमार, कुमारी अनामिका, अभिमन्यु कुमार, आलोक कुमार, अनुपा मिंज, राजीव रंजन कुमार, ज्योति कुमार सिंह, चंदन कुमार, नंददेव राम, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, बिनिता शर्मा, मुकेश साहू, अवंतिका आनंद, सोनाली कुमारी एवं अंजू कुजूर को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं विभागीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर उपायुक्त ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं. शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचार से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिलती है. उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.