Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

सम्मान पाना गौरव की बात, इससे प्रेरणा मिलती है:रूबी बानो

उपायुक्त के हाथों शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुईं बालूमाथ हाई स्कूल की प्राचार्या रूबी बानो.

बालूमाथ (लातेहार)। शिक्षक दिवस के अवसर पर बालूमाथ स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय की प्राचार्या रूबी बानो को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं विद्यालय के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि सम्मान पाना गौरव की बात होती है. इससे और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. बता दें कि इससे पूर्व उन्हें वर्ष 2021 में झारखंड राजकीय शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है.वर्ष 2021 में झारखंड राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने के बाद पांच सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार द्वारा सम्मानित किया जाना प्राचार्या रूबी बानो के लिए विशेष गौरव का विषय है. शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को मिले इन सम्मानों से विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में भी उत्साह बढ़ा है. प्राचार्या रूबी बानो ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया. प्राचार्या रूबी बानो को शिक्षक सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. शिक्षकों ने कहा कि उनका सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने वाले सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय की वास्तविक सफलता उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उनके व्यक्तित्व विकास से मापी जाती है. प्राचार्या रूबी बानो के नेतृत्व में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, बालूमाथ शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है. विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि प्राचार्या रूबी बानो के नेतृत्व में विद्यालय आने वाले समय में भी शैक्षणिक, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!