WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

नपं अध्‍यक्ष ने किया स्‍व-गणना, लोगो से भी करने की अपील की

लातेहार। भारत की जनगणना- 2027 एक मई से शुरू हो गया है. एक से 15 मई तक स्‍व-गणना के तहत मकानसूचीकरण एवं मकानों की संख्‍या की गणना किया जायेगा. उपायुक्‍त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी संदीप कुमार ने जिले वासियों से इस जनगणना में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है. उपायुक्‍त के निर्देश पर नगर पंचायत ने भी स्‍व-गणना के लिए लोगों को प्रेरित करना शुरू कर दिया है.

शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम  नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह के घर पहुंच कर स्‍व-गणना में उनकी मदद की. मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष श्री सिंह ने भी लोगो से स्‍व-गणना करने की अपील की. उन्‍होने लोगों से कहा कि वे किसी भ्रम या संदेह में नहीं रहे और सटीक जानकारी जनगणना करने वाले प्रगणकों को दें. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि जनगणना दो चरण में कराये जायेगें. प्रथम फेज में हाउस लिस्टिंग किया जाना है. जिसके तहत एक मई से 15 मई तक स्व गणना का कार्य किया जाना है. एक मई को स्वगणना कार्य नगर पंचायत लातेहार के विभिन्न वार्डों में किया गया. नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्ड पाषर्दों ने भी एक मई को स्‍व-गणना कर जनसंख्‍या-2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. मौके पर नगर प्रबंधक डा आनंद किशोर दांगी व लेखापाल राहुल कुमार व अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!