mahesh singh banner new nn
राज्‍य

पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादियों के मुठभेड़ में एक उग्रवादी घायल

लातेहार। मंगलवार की रात लातेहार और लोहरदगा जिला के सीमा पर सेमरखाड़ गांव के जंगल में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इसमें जेजेएमपी का एक उग्रवादी घायल हुआ है उसके पैर में गोली लगी है. सदर अस्‍पताल में उसका इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली इनपुट पर पुलिस उस इलाके में सर्च आपरेशन चला रही थी. पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि उस इलाके में जेजेएमपी के उग्रवादियों का जमावड़ा है और वे किसी घातक व हिंसक कार्रवाई देने की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उग्रवादियों के विरूद्ध सर्च आपरेशन चलाया जा था.

विज्ञापन

पुलिस जैस ही वहां पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया. इस फायरिंग में एक गोली एक उग्रवादी के  पैर में लगी. बाद में पुलिस को भारी पड़ता देख कर उग्रवादी वहां से भाग गये. इसके बाद पुलिस ने वहां सर्च आपरेशन चलाया.

विज्ञापन

सर्च आपरेशन में एक उग्रवादी जमीन पर पड़ा दिखा, उसके पैरों में गोली लगी थी. पुलिस ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की है. उन्‍होने कहा कि उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है.

विज्ञापनchamparan meat

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!