mahesh singh banner new nn
राज्‍य

पुलिस मुठभेड़ में जेजेएमएपी के तीन उग्रवादी ढेर

गुमला. पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मारे गए है. मुठभेड़ झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग जंगल में हुई  है. यहां सुरक्षा बलों और जेजेपीएम (झारखंड जन मुक्ति परिषद) नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई. झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए, जबकि दो फरार हो गए. मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं. मारे गए उग्रवादियों  की पहचान लल्लू उरांव सेन्हा (लोहरदग्गा), छोटू उरांव होसिर लातेहार और सुजीत उरांव लोहरदग्गा के रूप में की गई है. यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता है और इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!