WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

अनिल सिंह व संतोषी शेेखर कांग्रेस जिला महासचिव बनाये गये

बरवाडीह ( लातेहार)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश तथा विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है. जिसके तहत अनिल सिंह एवं बरवाडीह पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया है. इसके साथ ही संगठन विस्तार एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संतोषी शेखर को गारू प्रखंड तथा अनिल सिंह को सरयू प्रखंड का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है. नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनो ने कहा कि  प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष एवं विधायक द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे आभारी हैं. उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे. संतोषी शेखर ने कहा कि संगठन द्वारा मिला यह दायित्व विधायक रामचंद्र सिंह के विश्वास और पार्टी नेतृत्व के भरोसे का परिणाम है. दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक रामचंद्र सिंह, प्रदेश सचिव रवींद्र राम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, अवधेश मेहरा, शिवानंद तिवारी, सुरेश मिश्रा, मो. शहीद, समसुल अंसारी, हेसामूल अंसारी, निरंजन सिंह, रवींद्र पासवान, शेख फिरोज काजमी, अलवर, दुखन सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!