Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का चेक सौंपा गया

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक लाभुक के परिजन को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. शाखा प्रबंधक जयंत कुमार ने ग्राम ओकिया निवासी स्व  गजेंद्र साव की पत्नी सुनीता देवी को बीमा राशि का चेक सौंपा. बताया गया कि गजेंद्र साव का निधन बीते वर्ष बीमारी के कारण हो गया था. उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था. उनके निधन के उपरांत परिजनों ने मुआवजा राशि हेतु बैंक में आवेदन दिया था. विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक प्रबंधन की ओर से लाभुक के परिजन को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया. इस मौके पर बैंक कर्मी सोनी कुमारी, समीर बारला, आलोक कुमार, धीरज मिंज, विश्वनाथ राय, सुजीत कुमार, प्रमोद कुजूर, नंदू कुमार यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!