WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

वज्रपात में युवक की मौत, घर का एकलौता कमाउ सदस्‍य था

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Adverisement

लातेहार। जिले में मंगलवार को वज्रपात में एक युवक की मौत हो गयी. वह अविवाहित था और घर का एक मात्र कमाउ सदस्‍य था. उसकी मौत के पर गांव में मातम पसर गया है और घर वालो का रो रो कर हाल बुरा है. घटना जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के  शेरेगड़ा गांव की है. यहां खेत में काम कर रहे 24 वर्षीय युवक उपेंद्र उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी.

Advertisement

लोगों ने जैसा बताया कि वह स्व जागेश्वर उरांव का पुत्र था. खेती-बाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह मंगलवार की दोपहर में रोज की तरह काम कर रहा थाा,इसी दौरान  तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई और वह उसकी चपेट में उपेंद्र आ गया.

Advertisement

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण तत्काल उसकी सहायता के लिए दौड़े और उसे गंभीर हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उसे जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. बालूमाथ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेज दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!