mahesh singh banner new nn
लातेहार

धैर्य व अनुशासन तथा समय प्रबंधन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है: अर्चना

Advertisement

लातेहार। शहर के सरस्‍वती विद्या मंदिर, लातेहार की पूर्ववर्ती छात्रा अर्चना कुमारी का चयन जेपीएसएसी सिविल सर्विस में हुआ है. गुरूवार को विद्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर अर्चना को सम्‍मानित किया गया. अर्चना जेपीएससी की 11 वीं सिविल सेवा परीक्षा में 152 वीं रैंक हासिल किया है. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी‌ समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय, सचिव नरेंद्र कुमार पांडे, मातृ भारती अध्यक्ष रितू रानी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पाजंलि कर किया गया.

Advertisement

कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि मौजूद अर्चना कुमारी ने विद्यालय में बीताये अपने पलों को याद किया और कई बार भावुक हो गयी. अर्चना कुमारी ने कहा कि धैर्य के साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य को केंद्रित करना सफलता की मूल कुंजी है. उन्‍होने बताया कि इस सफलता से पूर्व 2019 में उनका हाई स्कूल में बतौर शिक्षक हुआ था. मौके पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है.  उन्‍होने बताया कि इस बार जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में विद्या भारती विद्यालयों के 18 छात्र व छात्राओं का चयन हुआ है.

Advertisement

मंच संचालन कर रहे अर्चना के सहपाठी आचार्य अभिषेक अनिल ने बताया कि अर्चना  कक्षा में बहुत ही शांत रहा करती थी. साल 2010 बैच की छात्रा रही अर्चना कुमारी गृह कार्य कक्षा कार्य नियमित करती थी.  अध्‍यक्ष राजीव रंजन पांडेय व सचिव नरेंद्र पांडेय ने अर्चना को अपनी शुभकामनायें दी. उन्‍होने बताया कि अर्चना सातवीं से दसवीं कक्षा तक इस विद्यालय की छात्रा रही. मातृ भारती अध्यक्ष रितू रानी ने कहा कि अर्चना की यह सफलता विद्या भारती विद्यालय की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक शक्ति का प्रतीक है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!