WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लातेहार को ले कर मेरी नकारात्‍मक अवधारणा थी: डा चौरसिया

नये जिला पशुपालन पदाधिकारी ने योगदान दिया

Advertisement

लातेहार। जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में डॉ. सुषमा परधिया ने शनिवार को यहां योगदान दिया है. उन्‍होने निवर्तमान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवनाथ चौरसिया से पदभार ग्रहण किया. डा चौरसिया ने उन्‍हें बुके भेंट कर स्‍वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. परधिया ने विभागीय कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. डॉ परधिया ने कहा कि जिले में पशुपालकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण अभियान एवं डेयरी विकास को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे विभाग की योजनाओं का लाभ लें और अपने पशुधन को स्वास्थ्य व पोषणयुक्त बनाएं. इस मौके पर विभाग के अन्य कर्मी एवं ग्रामीण पशुपालक भी उपस्थित थे. विभागीय कर्मियों ने नई पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया.

Advertisement

इससे पहले निवर्तमान पशुपालन पदाधिकारी डा चौरसिया ने कहा क‍ि यहां आने से पहले उनकी लातेहार को ले कर नकारात्‍मक अवधारणा थी, लेकिन यहां आ कर पता चला कि लातेहार काफी अच्‍छी जगह है. यहां के लोग काफी अच्‍छे हैं. तीन साल कैसे गुजर गये पता ही नहीं चला. उन्‍होने कहा कि इन वर्षों में उन्‍होने चार उपायुक्‍तों के साथ काम किया. जिले के हर विभागीय पदाधिकारियों के साथ उनका मधुर संबंध रहा, इस कारण यहां कार्य में कोई परेशानी नहीं हुई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!