WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पूर्व सीएम व राज्‍यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा का आयोजन

Advertisement

लातेहार। झारखंड आन्दोलन के महानायक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्‍यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर चार अगस्‍त को समाहरणालय सभागार, लातेहार में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर  दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए समर्पित रहा. उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका निधन संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है.

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, , आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई , अपर समाहर्ता रामा रविदास के अलावा जिला स्तरीय कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!