WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अरूण दुबे ने दिशोम गुरू के निधन पर शोक प्रकट किया

Advertisement

लातेहार। झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्‍य सह जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे ने झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री व राज्‍यसभा सदस्‍य सह झामुमो के संस्‍थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया है. उन्‍होने अपने शोक संदेश में कहा कि झारखंड निर्माण में  दिशोम गुरू शिबू सोरेन के योगदानों को भूलाया नहीं जा सकता है.

Advertisement
Advertisement

उन्‍होने समाज के दबे, कुचले और शोषित वर्ग को संगठित कर महाजनी प्रथा के खिलाफ आवाज उठायी थी. झारखंड के तीन बार मुख्‍यमंत्री व सात बार लोकसभा सदस्‍य रह चुके दिवगंत सोरेन के बताये मार्गों पर चल कर हमें उन्‍हें अपनी सच्‍ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उन्‍होने कहा कि दिशोम गुरू के निधन से झारखंड की राजनीति में एक रिक्‍तता आयी है और इसे भर पाना बहुत ही मुश्किल है. झारखंड ने आज अपना अभिभावक खो दिया है. भले ही दैहिक रूप से शिबू सोरेन हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार व संदेश सदैव हम सबका मार्गदर्शन करते रहेगें.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!