लातेहार। शहर के किनामाड़ स्थित सीआरपीएफ 11वीं बटालियन कैंप में रक्षाबन्धन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. कमांडेंटयाद राम बुनकर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिकों ने भाई-बहन के स्नेहबन्धन त्योहार रक्षाबन्धन को हर्ष उल्लास के साथ मनाया.
Advertisement
उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम सब अपनी खुशियों को सभी के साथ साझा करना है. इसी क्रम में शनिवार को चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया, जिसमें प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु कमांण्डेन्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया.
Advertisement
इधर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल के बहनों द्वारा जवानों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की तथा जवानों द्वारा उनकी रक्षा हमेशा करने की प्रतिज्ञा के साथ रक्षाबन्धन त्योहार मनाया. लातेहार थाना परिसर में भी विश्वविद्याल के बहनों द्वारा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो समेत अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की. पुलिसकर्मियों ने राखी बांधने वाली बहनों को उपहार दिया और उनके रक्षा का संकल्प लिया. मौके पर बीके अमृता, सुनीता, बीके राजमणि प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता व अवधेश ठाकुर आदि मौजूद थे.