WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Advertisement

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुनने के बाद उनके सभी शिकायतों का जांच करा कर निष्‍पादन करने का भरोसा दिया.

Advertisement

लातेहार प्रखंड के ग्राम जालिम खुर्द निवासी सुनीता देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर झारखंड मुख्‍यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की. आवेदिका ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने एवं आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी अब तक योजना अंतर्गत राशि प्राप्त नहीं हो सकी है. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवेदन की जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Advertisement

आज के जन शिकायत निवारण में कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए. इनमें रोजगार उपलब्ध कराने, मुआवजा राशि का भुगतान करवाने, आंगनबाड़ी सेविका चयन से संबंधी जुड़े मामले प्रमुख थे. उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों को अग्रसारित कर भौतिक सत्यापन करते हुए  समस्याओं का समाधान का शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया.  बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!