WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

भगवान श्रीकृष्ठ का छठी उत्सव मनाया गया

लातेहार। शहर के मेन रोड के राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया. इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा अर्चना की और लोगों के बीच ​खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया. मंदिर के पुजारी दिलीप उपाध्याय ने बताया कि श्रीजन्माष्टमी के छह दिनों के बाद भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव मनाया जाता है. हिंदू धर्म में जन्माष्टमी की तरह लड्डू गोपाल की छठी का बहुत महत्व है.

Advertisement

इस दिन श्री कृष्ण के बाल रूप में पूजा की जाती है. साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. इस पर्व के छह दिन बाद श्रीकृष्ण छठी मनाई जाती है. हिंदू धर्म में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके छह दिन बाद षष्ठी शुद्धि का संस्कार किया जाता है.

Advertisement
Advertisement

जिसे आमतौर पर छठी मनाना कहा जाता है. उसी प्रकार जन्माष्टमी की बाद कान्हा जी की छठी मनाई जाती है. जिसमें लड्डू गोपाल की पूजा व्रत किया जाता है. आयोजन की सफलता के लिए मंदिर समिति के अध्‍यक्ष निर्मल कुमार महलका, राजेश अग्रवाल, विजय प्रसाद गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल, रविनाथ गुप्‍ता, श्‍याममूर्ति प्रसाद, विनय, विजय, विशाल, गौरव आदि की सराहनीय भूमिका रही.

Advertisement

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!