WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

संकट मोचन भवानी मंदिर के मुख्‍य पुजारी का निधन

Advertisement

लातेहार। शहर के जुबली रोड स्थित संकट मोचन भवानी मंदिर के मुख्‍य पुजारी रामानुज उपाध्‍याय का शुक्रवार की शाम ह्रदयगति रूक जाने से मौत हो गयी. इस आशय की जानकारी मंदिर समिति के सदस्‍य निर्दोष प्रसाद गुप्‍ता ने दी. उन्‍होने बताया कि उनकी तबीयत गुरूवार की रात से ही थोड़ी खराब थी. शुक्रवार की सुबह वे मंदिर भी आये थे, लेकिन तबीयत खराब हो जाने के कारण वे घर चले गये थे. बाद में घर वालों उन्‍हें सदर अस्‍पताल में भरती कराया.

Advertisement

वहां से उन्‍हें रांची रेफर कर दिया गया. रांची में सेवा सदन में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बता दें कि दिवगंत उपाध्‍याय का कट मोचन भवानी मंदिर निर्माण में भी अहम भूमिका रही थी. इसके अलावा दिवगंत उपाध्‍याय दुर्गा पूजा के मौके पर श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के मुख्‍य  पुजारी त्रिभुवन पांडेय के साथ सह पुजारी के रूप में कार्य करते थे.

Advertisement

निधन पर मंदिर समिति के अध्‍यक्ष निर्मल कुमार महलका, सचिव प्रदीप  प्रसाद, निर्दोष प्रसाद गुप्‍ता, जीतेंद्र कुमार, विजय कुमार, नितेश कुमार, मुनू शौंडिक, मंटू कुमार, अजय पाठक, सुरेश प्रसाद व सुनील कुमार शौंडिक आदि ने शोक प्रकट किया है.

Advertisement

इसके अलावा श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, विनोद कुमार साहू, अध्‍यक्ष राजेश कुमार गुप्‍ता, उपाध्‍यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्‍हाई प्रसाद अग्रवाल व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, स‍ह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्‍यक्ष राजू रंजन सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद उर्फ राजू, राजीव कुमार, संतोष कुमार, सतीष कुमार, पंकज प्रसाद, संजय प्रसाद,आकाश जायसवाल आदि ने शोक प्रकट किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!