mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकार पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

बालूमाथ (लातेहार):- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव रविवार को बालूमाथ पहुंचकर पिछले दिनों हमले के शिकार हुए पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता से मुलाकात किया. पत्रकार के साथ हुए मारपीट घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग किया. मौके पर उन्होंने पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता से पूरे घटना की जानकारी लिया. पीड़ित पत्रकार ने बताया कि पूर्व में कुछ असामाजिक तत्व के लोगो ने उन्हें धमकी दिया था. बुधवार को हुई घटना उन्हीं लोगों के द्वारा अंजाम दिए जाने का अंदेशा है. प्रतुलनाथ शाहदेव ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए निष्पक्ष जांच की जाए. उन्होंने कहा कि बालूमाथ में कुछ माफिया तत्व के लोग हावी हो गए है. पुलिस ऐसे लोगो पर लगाम लगाए अन्यथा जनता के साथ मिलकर जनआंदोलन करेंगे. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, पत्रकार जावेद अख्तर, शमीम, रमेश पांडे, मो अरबाज, सागर कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!