WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में मनाया गया शिक्षक दिवस

लातेहार। राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू, लातेहार में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर  सर्वपल्ली डॉ  राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. इसके बाद शिक्षकों एवं बच्चों ने मिलकर केक काटा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चों के सफलता ही शिक्षकों की सच्ची गुरु दक्षिणा है. एक शिक्षक का हमेशा अरमान होता है कि उसके बच्चे पढ़ लिखकर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए. शिक्षक संजीव कुमार चंद्रा ने सभी बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तुम्हारी सफलता ही हमारा सम्मान है. शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कारयुक्‍त शिक्षा और अनुशासन में रहना अच्छे विद्यार्थी की पहचान है. इस अवसर पर बच्चे काफी उत्साहित थे और उन्होंने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रस्तुत दी. इस अवसर पर बाल संसद के प्रधानमंत्री लक्ष्मी कुमारी, रोशनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रानी कुमारी, अमन कुमार, शिवानी कुमारी, रीना कुमारी, नानसम कुमारी, स्मृति कुमारी, बबीता कुमारी, सोनाली कुमारी, विनीत उरांव, राजीव उरांव व रोशन कुमार समेंत कई छात्र व छात्रायें मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!