WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

ब्‍लड बैंक, लातेहार के एलटी विनय कुमार सिंह बने राष्‍ट्रीय चेयरमैन

लातेहार। ब्‍लड बैंक, लातेहार के तकनीकि सहायक (एलटी) विनय कुमार सिंह ब्लड बैंक एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्‍ट्रीय चेयनमैन निर्वाचित किये गये हैं. एसोसिएशन के राष्ट्रीय समिति का निर्वाचन मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन के होटल भगवती पार्क में सात सितंबर को आयोजित की गयी थी. चुनाव प्रभारी नीरज खरे की अध्‍यक्षता में यह निर्वाचन संपन्‍न कराया गया. इस निर्वाचन में देश भर के विभिन्न राज्यों से चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया. चुनाव की प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी रही और सभी पदों पर निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ. जिसमें राष्ट्रीय चेयरमैन विनय कुमार सिंह (झारखण्ड), एडवाइजरी कमिटी में डॉ. अनिल कुमार सक्सेना (छत्तीसगढ़), नीरज कुमार खरे (मध्य प्रदेश) और पवन इंसान (महाराष्ट्र) को शामिल किया गया. जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश शर्मा (हिमाचल प्रदेश), उपाध्यक्ष अंजुला मिश्रा (छत्तीसगढ़) व अर्चना वर्मा (चंडीगढ़) महामंत्री  हीम अल्वी (दिल्ली), कोषाध्यक्ष  मो जुनैद अली (उत्तर प्रदेश),  संयोजक चेतन भारद्वाज (दिल्ली), सह सचिव मीणा जोशी (दिल्ली), सह कोषाध्यक्ष हेमकांत सोनार (महाराष्ट्र) को चुना गया. इसके अलावा जोनल को-ऑर्डिनेटर एवं राज्य संयोजक का भी निर्वाचन सम्पन्न कराया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!