लातेहार। मेदिनीगनर-रांची राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-75) पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में कक्षा नौ के एक छात्र की मौके पर ही मोत हो गयी. जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है. घटना चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास घटी है. घटना तब घटी जब राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र पियुष सिंह व कुलेश्वर सिंह एक बाइक से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार व बाइक दोनो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में पीयुष सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि स्थानीय लोगों की मदद से कुलेश्वर सिंह को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि कार में लातेहार के एक बैक के कर्मी सवार थे. जो दुर्घटना के बाद फरार हो गये. पुलिस दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है. पीयुष के पिता ने बताया कि उनके किसी रिस्तेदार ने अपनी बाइक उनके घर में छोड़ी थी, जिसे ले कर दोनो स्कूल जा रहे थे.