WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

किसी भी प्रकार के उत्‍पीड़न का विरोध करें महिलायें: थाना प्रभारी

बालिका एसओई मे महिला अपराध व मोटर वाहन संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन

Latehar, 09 Dec. 2024

लातेहार। महिला थाना प्रभारी स्‍वीटी कुमारी ने किसी भी उत्‍पीड़न का कड़ा विरोध करने की बात कही. उन्‍होने घरेलु हिंसा की जानकारी देते हुए कहा कि यह  शारीरिक, भावनात्मक, मौखिक, आर्थिक और यौन दुर्व्यवहार हो सकता है.

जानकारी देती महिला थाना प्रभारी
मौके पर महिला पुलिस अधिकारी व छात्रायें

थाना प्रभारी  शहर के मुख्‍यमंत्री जिला उत्‍कृष्‍ठ बालिका विद्यालय में महिला अपराध व मोटर वाहन संबंधित जागरूकता अभियान को संबोधित कर रही थी. उन्‍होने आगे कहा कि घरेलु हिंसा मे अक्‍सर घर के लोग ही शामिल होते हैं, इस कारण पीडि़ता इसकी शिकायत नहीं कर पाती हैं. उन्‍होने इससे बाहर निकल कर इसका विरोध करने एवं इसकी शिकायत करने की बात कही.

Advertisement

उन्‍होने आगे कहा कि प्रत्‍येक महिला को सम्‍मानजनक व गरिमामयी जीवन का अधिकार है. इसमें घरेलु हिंसा या अन्‍य किसी भी प्रकार के उत्‍पीड़न का कोई स्‍थान नहीं है. अगर कोई महिला घरेलू, व पारिवारिक अथवा कार्यस्‍थल पर यौन उत्पीड़न या हिंसा का शिकार होती है तो इसकी शिकायत महिला थाने में की जानी चाहिए.

Advertisement

उन्‍होने महिला उत्‍पीड़़न के लिए भारतीय न्‍याय संहिता में उल्‍लेख विभिन्‍न कानूनों की जानकारी दी. मौके पर महिला थाना की एएसआई रीता देवी व इंदू देवी, विनोद कुमार सिंह व महिला हवलदार प्रमिला देवी के अलावा विद्यालय की प्राचार्य ज्‍योति ज्‍योत्‍सना व बड़ी संख्‍या में छात्रायें मौजूद थी.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!