mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन, बंदोबस्‍त जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने की मांग की

सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने का दिया भरोसा

Latehar, 09 Dec. 2024

चंदवा। कामता पंचायत के ग्राम चटुआग के दर्जनों किसानों ने पंचायत समिति सदस्य अयुब खान की अगुवाई में सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचे. उन्‍होने अंचलाधिकारी जय शंकर पाठक से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. ग्रामीणों ने अपने बंदोबस्त जमीन का ऑनलाइन रसीद कटवाने की मांग को ले कर एक आवेदन उन्‍हें सौंपा.

Adevertisement

किसानों ने सीओ को दिए गए आवेदन में कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जमीन की बंदोबस्ती कर पर्चा दिया गया है. जिस पर उनके पूर्वजों का करीब तीन दशक से शांति पूर्वक दखल कब्जा है. इस भूमि पर किसान खेती गृहस्थी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं और खेती गृहस्थी पर ही उनके परिवार आश्रित हैं. जमीन की ऑनलाइन रसीद नहीं होने के कारण उन्‍हें काफी असुविधा हो रही है. किसी भी योजना का वे लाभ नहीं ले पा रहे हैं.इस पर सीओ ने कहा है कि इस मामले पर अंचल निरीक्षक से जांच करा कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

Adevertisement

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, अंचल निरीक्षक महेश सिंह, किसान सनीका मुंडा, गब्रेल बरजो, अनिल मुंडा, बुधराम बारला, एनम संगा, गंगाराम मुंडा, किशुन राय मुंडा, बिरसा मुंडा, पंडा मुडा, बेने तोपनो, महादेव मुंडा, कारम मुंडा, विजय बारला, नयन भेंगरा, अनुप बारला, बराय भेंगरा, विजय भेंगरा और मुन्ना मुंडा  आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!