लातेहार। नेहरु युवा केंद्र लातेहार , जिला खेल कार्यालय व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिसंबर को बनवारी साहू महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया. इस उत्सव में 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं ने भाग लिया. कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें नृत्य, गायन, कहानी लेखन, कविता लेखन , पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला , मोबाइल फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
Advertisement
इससे पहले युवा उत्सव का उदघाटन बनवारी साहु महाविद्यालय शासी निकाय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रो प्रदीप तिवारी, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी व जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार व एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो नवल किशोर प्रसाद समेंत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पाजंलि कर किया.
Advertisementयुवा उत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा. जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम विजेता प्रमंडल व राज्य स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को तत्पश्चात 11 और 12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस में शामिल होने का मौका मिलेगा. जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा. महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता व प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने भी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें दी. मंच का संचालन महाविद्यालय के अनुपम मिश्रा ने किया. मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, धमेंद्र जायसवाल, ज्योति चौधरी, स्वाति मिश्रा समेंत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
एकल गायन में अनिशा ने जीता प्रथम पुरस्कार
अनिशा को पुरस्कार देते अतिथिविजया अराधना को पुरस्कार देते जिला खेल पदाधिकारी
प्रतियोगिता के एकल गायन में बीएस कॉलेज की अनिशा साहा ने प्रथम पुरस्कार जीता. जबकि विजया अराधना ने दूसरा और रौशन कुमार ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया. सामुहिक नृत्य में प्रथम पुरस्कार रविंद्र सिंह व उसकी टीम, दूसरा पुरस्कार बीएस कॉलेज और तीसरा पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय ने जीता. सास्कृतिक कार्यक्रमों में बतौर निर्णायक स्वर संगम के निदेशक आशीष टैगोर, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक डा संदीप कुमार ओझा व पत्रकार पंकज कुमार शामिल थे. मेला में प्रथम पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय व दूसरा पुरस्कार एसओई बालक विद्यालय को मिला. एसओई बालक ने पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा, कहानी लेखन में तीसरा और विज्ञान मेला में दूसरा स्थान प्राप्त किया.