WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचे अविनाश

लातेहार। मंगलवार की पूर्वाह्रन तकरीबन साढ़े 11 बजे एनएच- 75 पर सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम में एक चलती बाइक में आग लग गयी. गनीमत यह रही है कि इसमें बाइक सवार बाल बाल बच गये. जानकारी के अनुसार जिले के मनिका निवासी अविनाश कुमार यादव अपनी बाइक ( जेएच 19 ओ- 4835से मनिका से लातेहार जा रहे थे. इसी दौरान करकट शिव मंदिर के पास उनकी बाइक से अचानक धुंआ निकलने लगा. यह देख कर अविनाश कुमार ने तुरंत अपनी वाहन रोक दी. उनके रूकते ही बाइक से आग की लपटें उठने लगी. अविनाश किसी प्रकार अपनी बाइक छोड़ कर अपनी जान बचा कर वहां से भागे. देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने अविनाश से घटना की जानकारी ली. इस हादसे से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. कई बस व अन्‍य वाहन जलती बाइक से कुछ दूरी पर ही रूक गये. इस घटना की यहां दिन भर चर्चा होती रही.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!