mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधराज्‍य

अवैध शराब बेचने के आरोप में महिला समेंत दो को भेजा जेल

लातेहार। उपायुक्‍त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्‍त निर्देश पर जिले में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और उत्‍पाद विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. शनिवार को जिले की महुआडांड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर की. इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब का निर्माण करने व बेचने के आरोप में बिरेंद्र उरांव और सलीमा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों व्यक्ति घर में अवैध रूप से जावा महुआ तैयार कर शराब बनाते हैं और उसकी बिक्री करते हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी की. मौके पर अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब व अन्‍य  सामग्रियां बरामद की गई. पुलिस ने अवैध जावा महुआ को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!